बेगूसराय: सदर प्रखंड के भर्रा में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी चिकित्सा महाविद्यालय का सदर विधायक ने किया निरीक्षण, ससमय कार्य पूरा
बेगूसराय सदर प्रखंड के भर्रा में निर्माणाधीन सुपर स्पेशलिटी आयुर्वेद चिकित्सा महाविद्यालय के निर्माण कार्य का सदर विधायक कुंदन कुमार ने निरीक्षण किया. इस दौरान कार्य की गुणवत्ता को उन्होंने बिंदुबार जायजा लिया. इस मौके पर संबोधित करते हुए उन्होंने संवेदक को निर्देश दिया कि कार्य को गुणवत्तापूर्ण एवं ससमय पूरा करें.