पीलीभीत: अमरैया खुर्द गांव में गलत इंजेक्शन लगाने से हुआ इंफेक्शन, मामले में मुख्यमंत्री से की गई शिकायत
पीलीभीत जनपद के गांव अमरैया खुर्द के रहने वाले गुरविंदर सिंह पुत्र चरन सिंह ने बताया कि उसने चार माह पूर्व पेट में दर्द होने पर महादिया के रहने वाले डॉक्टर जगपाल उर्फ पप्पू के पास दवा लेने के लिए गया था। आरोप है कि उसने दवा न देकर दर्द जल्दी सही करने की बात कहकर उसको इंजेक्शन लगा दिया था। इंजेक्शन लगाने से इंफेक्शन हो गया। मामले में मुख्यमंत्री से शिकायत।