हुज़ूर: मिसरोद इलाके में छठवीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली।
Huzur, Bhopal | Mar 16, 2024 मिसरोद इलाके में छठवीं कक्षा की छात्रा ने अपने घर में फांसी लगाकर खुदकुशी कर ली। पुलिस को मौके से एक सुसाइड नोट मिला। जिसमें उसने लिखा कि मम्मी-पापा मुझे माफ कर देना, फालतू घूमने और मेरे बिगड़ने से डरते थे, अब मैं दुनिया छोड़कर जा रही हूं। आपको किसी को नहीं समझाना होगा। पुलिस ने सुसाइड नोट को जब्त कर लिया है। मामले की जांच की जा रही है।