आरा: सदर अस्पताल में दवा वितरण काउंटर पर पुरुषों और महिलाओं को एक साथ दी जाती है दवा, महिला काउंटर रहता है बंद #jansamasya
Arrah, Bhojpur | Apr 28, 2025 सदर अस्पताल के महिला काउंटर को दिन के आधे समय तक बंद रखा जाता है। जिसके वजह से पुरुषों के काउंटर पर ही महिलाओं को दवा दिया जाता है। एक ही लाइन में पुरुष और महिलाओं को लगना पड़ता है। जिससे इलाज कराने आई महिला और उनके परिजनों को काफी समस्या का सामना करना पड़ता है।