ज्ञानपुर: गोपीगंज में एक युवक ने चार पहिया वाहन सवार लोगों पर लगाया उसके साथ पिटाई का आरोप, दी नामजद तहरीर
गोपीगंज कोतवाली क्षेत्र के बिहरोजपुर गांव निवासी राजकुमार दीक्षित ने थाने में तहरीर देकर बताया कि वह कौलापुर मोड़ पर खड़ा था, तभी कुछ लोगों ने चार पहिया वाहन में उसे ज़बरदस्ती बैठा लिया और उसके साथ पिटाई की और जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित ने बताया कि आरोपियों ने उससे कहा कि कहीं शिकायत करोगे तो परिणाम अच्छा नहीं होगा तथा तुम्हें जान से मार देंगे।