सराय अकील थाना क्षेत्र के इमली गांव में बुधवार सुबह खेत की मेड़ पर पैदल जा रही एक महिला टूटे पड़े हाईटेंशन विद्युत तार की चपेट में आ गई, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही तहसील व पुलिस प्रशासन के अधिकारी मौके पर पहुंचे और घटनास्थल का मुआयना किया। बुधवार शाम 5 बजे अधिकारी निरीक्षण करने पहुचे!