धार: पर्यटन नगरी मांडू में 4 अप्रैल से राम नवमी मेले का होगा आयोजन, तैयारी को लेकर नगर परिषद ने की बैठक
Dhar, Dhar | Mar 21, 2025 धार जिले की विश्व प्रसिद्ध पर्यटन नगरी मांडू में रामनवमी पर 4 दिवसीय मेला 4 से 7 अप्रैल तक आयोजित किया जाएगा। मेले की तैयारियों को लेकर नगर परिषद की बैठक चतुर्भुज राम मंदिर में बैठक हुई। नगर परिषद ने मेले में आने वाले व्यापारियों के लिए विशेष प्रबंध किए हैं। उन्हें जमीन, पेयजल और बिजली की निःशुल्क सुविधा दी जाएगी।