झाझा: पुलिस ने अलकजरा गांव से दो फरार वारंटियों को किया गिरफ्तार, मेडिकल जांच हेतु लाया गया रेफरल अस्पताल झाझा
Jhajha, Jamui | Dec 9, 2024 पुराने मामले में फरार चल रहे अलकजरा गांव से दो फरार वारंटी को सोमवार को पुलिस गिरफ्तार करने के बाद दोपहर 1 बजे मेडिकल जांच के लिए रेफरल अस्पताल झाझा लाया। जहां दोनों गिरफ्तार वारंटी का मेडिकल जांच होने के बाद कागजी कार्रवाई पूरी कर पुलिस ने कड़ी सुरक्षा के बीच उसे न्यायिक हिरासत में जमुई भेज दिया। गिरफ्तार वारंटी में नंदकिशोर यादव और चौबा यादव शामिल है।