शिकारीपाड़ा: शिकारीपाड़ा में कलश विसर्जन के साथ दुर्गा पूजा संपन्न
गुरुवार को 11 बजे शिकारीपाड़ा में कलश विसर्जन के साथ संपन्न हुई दुर्गा पूजा। विसर्जन से पहले पुरोहित के द्वारा विधिविधान एवं वैदिक मंत्रों उच्चारण के साथ दशमी पूजा किया गया। इसके बाद ग्रामीणों ने जातरा बंधन करवाया। जातरा बंधन के बाद महिलाओं ने एक दूसरे को सिंदूर लगाकर सुहागन रहने की कामना की।....