पुष्पराजगढ़: सड़क निर्माण में मकान फसने पर ग्रामीण ने कलेक्टर से की क्षतिपूर्ति राशि की मांग
पुष्पराजगढ़ विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरई निवासी तहूरा चर्मकार ने मंगलवार को 4:00 बजे कलेक्ट्रेट कार्यालय पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई की सड़क निर्माण में उनका मकान फस गया है जिसका मुआवजा 51 लख रुपए बना है लेकिन वह भूमि स्वामी को दिया जा रहा है जबकि इस भूमि पर मकान उन्होंने बनाया था। प्रशासन से 10 कमरे के मकान की क्षतिपूर्ति राशि दिलाने की मांग ग्रामीण ने की।