पूरनपुर: रम्पुरा के पास पेड़ की डाल गिरने से बाइक सवार एक की मौत, दूसरा घायल, परिजनों में मचा कोहराम
घुंघचाई थाना क्षेत्र के गांव चंदोखा निवासी सुरेश चंद्र अपने छोटे भाई सत्यपाल के साथ ट्रैक्टर का गेर आँयल लेने के लिए बाइक से पूरनपुर आए थे। शुक्रवार को गेर आँयल लेकर बाइक सवार दोनों भाई घर वापस लौट रहे थे, जैसे ही कोतवाली क्षेत्र के गांव रम्पुरा के पास पहुंचे तभी अचानक एक विशाल पेड़ की डाल टूट कर बाइक पर गिर गई। हादसे में बड़े भाई की मौत छोटा भाई घायल हो गया।