कस्बा: लखना पंचायत के दुबेली में अग्निकांड की घटना में नौ परिवार का तेरह घर जलकर राख
Kasba, Purnia | Jun 18, 2024 सोमवार की देर रात्रि कसबा प्रखंड के लखना पंचायत अंतर्गत वार्ड 15 स्थित दुबेली गांव में अग्निकांड की घटना में नौ परिवार का तेरह घर जलकर राख हो गया। इस अग्निकांड में घर सहीत घर के अंदर रखा फर्णीचर, कपड़ा, अनाज, नगद रूपया सहीत कई मवेशी भी जलकर मर गये। आग लगने के कारण बिजली की शाॉट सर्किट बताया गया।