कस्बा: कस्बा मदरसा चौक पर एन एच 57 सड़क पार करने के क्रम में ट्रक की चपेट में आने से एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल
Kasba, Purnia | Jun 14, 2024 कसबा थाना क्षेत्र अंतर्गत मदरसा चौक पर एन एच संतावन सड़क पार करने के क्रम में मोटरसाइकिल पर सवार दोगच्छी निवासी मो ताहिर एक ट्रक के चपेट में आ जाने से मो ताहिर का पैर बुरी तरह कुचला गया। स्थानीय लोगों द्वारा उसे प्राथमिक उपचार के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र कसबा पहुंचाया गया। बताया गया कि ट्रक अररिया से पूर्णिया की और जा रही थी।