गिरिडीह: जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेन्टर द्वारा झंडा मैदान में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2024 का आयोजन किया गया
जिला नियोजनालय-सह-मॉडल कैरियर सेन्टर द्वारा बुधवार को झंडा मैदान में दत्तोपंत ठेंगड़ी रोजगार मेला-2024" का आयोजन किया गया। यह आयोजन श्रम, नियोजन, प्रशिक्षण एवं कौशल विकास विभाग, झारखण्ड, राँची के तत्वाधान में आयोजित हुआ। रोजगार मेला में भारी संख्या में शिक्षित बेरोजगार युवक/युवतियों ने भाग लिया। रोजगार मेला में कुल 24 प्रतिष्ठान / संस्थानों ने भाग लिया।