तराना: मां ने की बेटी की हत्या, पिता ने मिटाए सबूत, गांव के बच्चों ने बनाया वीडियो, माकडोन पुलिस ने मामला दर्ज कर किया गिरफ्तार
Tarana, Ujjain | May 21, 2025 बुधवार शाम 6:00 बजे समाचार प्राप्त हुआ कि तराना के माकड़ोन कस्बे में सौतेली मां और पिता ने मिलकर 10 वर्षीय मधु की हत्या कर दी और साक्ष्य मिटाने के लिए मधु का अंतिम संस्कार भी कर दिया। घटना के दो दिन बाद ,माकडोन पुलिस ने वीडियो साक्ष्य के आधार पर आरोपी माता-पिता को गिरफ्तार कर लिया है। ये वीडियो गांव के बच्चों ने बना लिया था, जो अपराध खुलासे की अहम कड़ी बना।