झालरापाटन: नांदिया खेड़ी के पास ट्रक की टक्कर से एक मजदूर की हुई मौत, चालक फरार
झालरापाटन के नांदिया खेड़ी गांव के पास एक दर्दनाक सड़क हादसे में 42 वर्षीय मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान झालावाड़ के ही अलावा गांव निवासी बजरंग लाल धोबी के रूप में हुई है। सोमवार सुबह 11 बजे पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया।बजरंग लाल रविवार को काम की तलाश में नांदिया खेड़ी खनन गए थे वापस दौड़ते समय ट्रक ने उनकी बाइक को टक्कर मार दी।