बोध गया: जयश्री महाबोधी विहार में भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के अस्थि दर्शन के अंतिम दिन उमड़ी श्रद्धालुओं की भीड़
बोधगया के जयश्री महाबोधी विहार में भगवान बुद्ध और उनके शिष्यों के पवित्र अस्थि दर्शन के लिए अंतिम दिन मंगलवार की सुबह 11 बजे श्रद्धालुओं की लंबी कतार लगी है।देश विदेश से आए हजारों बौद्ध श्रद्धालु कतारबद्ध होकर दर्शन कर रहे है।तिब्बत से आए बौद्ध श्रद्धालु ने बताया कि भगवान बुद्ध और उनके शिष्य महामोग्लान और सारिपुत्र के अस्थि दर्शन कर उनका जीवन धन्य हो गया है।