बरकागाँव: विशेष मूल्यांकन समिति के अध्यक्ष डॉ. शरद सिंह नेगी और अन्य सदस्यों ने NML पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का दौरा किया
विशेष मूल्यांकन समिति (EAC) के अध्यक्ष डॉ. शरद सिंह नेगी एवं अन्य समिति के सदस्यों ने एनएमएल पकरी बरवाडीह कोयला खनन परियोजना का दौरा किया । इस दौरे का उद्देश्य खदानों और आस-पास के क्षेत्रों में चल रहे परियोजनाओं, पर्यावरणीय पहलों और सतत विकास प्रयासों का मूल्यांकन करना था। पहले दिन, समिति का स्वागत सिकरी कैंपस में किया गया।