गोड्डा: जमनी पहाड़पुर गाँव में साइकिल की चेन में अंगूठा फंसने से बालक हुआ जख्मी, अंगूठा कटा
Godda, Godda | Mar 5, 2026 गुरुवार की शाम मुफस्सिल थाना क्षेत्र के जमनी पहाड़पुर गाँव में साइकिल के पीछे बैठे 5 वर्षीय अशरफ अंसारी का पांव चेन में चला गया जिसकारण वो जख्मी हो गया। स्थानीय स्तर पर इलाज हुआ लेकिन बाद में उसे सदर अस्पताल लाया गया जहाँ अंगूठा को काटना पड़ा। घटना की जानकारी के बाद परिवार के कई लोग सदर अस्पताल पहुँचे थे।