बरारी थाना क्षेत्र अंतर्गत बैडन्डा जंगीपुर से पुलिस ने गुप्त सूचना पर हत्या के प्रयास मामले में कुल 04 अभियुक्तों को गिरफ्तार किया है। बरारी पुलिस ने बुधवार की संध्या लगभग 06 बजे सोशल मीडिया पर जानकारी देते हुए बताया है कि नूर मोहम्मद पिता स्वर्गीय अब्दुल गफ्फार, मोहम्मद फैयाज आलम, मोहम्मद शकील, मोहम्मद सलमान तीनों पिता नूर मोहम्मद सभी को गिरफ्तार किया है।