गोमिया: गोमिया के चतरोचट्टी में उत्पाद विभाग की टीम ने छापेमारी कर भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब को किया जब्त।
Gumia, Bokaro | Apr 23, 2024 बोकारो उपयुक्त विजिया जाघव के द्वारा लोकसभा आम निर्वाचन 2024 को देखते हुए,अवैध शराब व्यापार के खिलाफ छापेमारी अभियान चलाने का निर्देश दिया है। गुप्त सूचना के आधार पर एक छापेमारी टीम का गठन कर चतरोचट्टी थाना अंतर्गत चिदरी गांव में घर से भारी मात्रा में विदेशी शराब खाली बोतल, लेवल, एवं ढक्कन बरामद किया। मामला दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।