भिवानी: सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने भीम खेल परिसर में 58वीं प्रदेश स्तरीय स्कूली खेल प्रतियोगिता का किया शुभारंभ
भिवानी-महेंद्रगढ़ लोकसभा क्षेत्र से सांसद चौ. धर्मबीर सिंह ने कहा कि जीवन का पहला सुख निरोगी काया है। स्वस्थ तन में ही स्वस्थ मन का वास होता है। शिक्षा और खेल जीवन में बहुत जरूरी हैं। खेलों से हम स्वस्थ रह सकते हैं। सरकार खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर नीति लागू कर रही है। परिणाम स्वरूप हरियाणा प्रदेश व भारत देश के खिलाड़ी ओलम्पिक जैसी विश्व स्तरीय खेल