रानीवाड़ा: रानीवाड़ा में पश्चिमी विक्षोभ का असर तेज हवाओं के साथ हुई बारिश
प्रदेश में सक्रिय हुए पश्चिमी विक्षोभ का असर रानीवाड़ा में देखने को मिला। जिसके चलते रानीवाड़ा सहित आस पास के क्षेत्र में तेज़ हवाओं व आकाशीय बिजली के साथ तेज बारिश हुई। इस बेमौसम बारिश से क्षेत्र में मुख्य रूप से जीरे की फसल का खराबा हुआ है। वहीं किसानों के खेतों में खड़ी और कटी हुई रबी की फसले नष्ट हो गई। बारिश के बाद तापमान में भी गिरावट आई है!