रानीवाड़ा: रानीवाड़ा पंचायत समिति की साधारण सभा की बैठक का कांग्रेस डेलिगेटों ने किया वॉक आउट, प्रधान पर लगाए कई आरोप
रानीवाड़ा पंचायत समिति साधारण सभा की बैठक प्रधान राघवेन्द्रसिंह देवड़ा की अध्यक्षता और विकास अधिकारी हेमलता बिश्नोई की देखरेख में सम्पन्न हुई। इससे पहले एक बार साधारण सभा की बैठक कोरम की कमी से स्थगित की जा चुकी है। आज की बैठक में मनरेगा के वार्षिक प्लान का अनुमोदन के तुरंत बाद सभी पंचायत समिति सदस्यों ने प्रधान पर आरोप लगाए एव बाहर निकल गए!