बहराइच: चितौरा ब्लॉक के मंझोवा बुजुर्ग निवासी पपीता किसान संजीव कुमार गौड़ को राज्यपाल के हाथों मिलेगा सम्मान
बहराइच के चितौरा ब्लॉक के मंझोवा बुजुर्ग निवासी कृषक संजीव कुमार गौड़ राज्यपाल के हाथों राज्य भवन प्रांगण लखनऊ में सम्मानित होंगे। गुरुवार शाम को इस संबंध में जानकारी देते हुए डीआईओ की ओर से बताया गया है कि कृषक संजीव कुमार गौड़ द्वारा जहर मुक्त खेती एवं फसल की सुरक्षा के लिए एकीकृत जीवनाशी प्रबंधन तकनीक के प्रयोग से विषमुक्त उत्पादन किया जा रहा है।