नवादा: नवादा में पहला स्वच्छता संवाद कार्यक्रम, सोशल मीडिया क्रिएटर्स को स्वच्छता अभियान से जोड़ा गया
Nawada, Nawada | Jan 22, 2026 नवादा नगर परिषद के ब्रांड एंबेसडर और फिल्म अभिनेता सागर इंडिया ने जिले में पहली बार 'स्वच्छता संवाद कार्यक्रम' का आयोजन किया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य सोशल मीडिया इन्फ्लुएंसर्स और क्रिएटर्स को स्वच्छता अभियान से जोड़ना था, ताकि नवादा को स्वच्छ, सुंदर और बेहतर बनाने के लिए विचार-मंथन किया जा सके।