फिट इंडिया साइकलिंग ड्राइव के अंतर्गत आज शनिवार को एक साइकिल रैली का आयोजन किया गया। साइकिल रैली का मुख्य उद्देश्य मतदाता दिवस को ध्यान में रखते हुए नए वोटर्स को मतदान सूची में जोड़ने के लिए प्रोत्साहित करना था। रैली कस्बे के पीएम श्री विद्यालय से प्रारंभ होकर कस्बे के विभिन्न मार्गो से होती हुई शिव चौक पर समाप्त हुई।