टाटीझरिया: बड़ा डहरभंगा लौटा सुभाष का शव, कमाई की उम्मीदें कफन में लिपटीं, बिलख पड़ा गांव
बड़ा डहरभंगा लौटा सुभाष का शव, कमाई की उम्मीदें कफन में लिपटीं; बिलख पड़ा पूरा गांव। मासूमों की बढ़ी बेबसी, पत्नी हुई बेसुध, माता-पिता पर टूटा दुखों का पहाड़। जिस कंधे पर पूरे परिवार की जिम्मेदारी का बोझ था, सोमवार को वही कंधा चार कंधों पर सवार होकर अपने आंगन पहुंचा। बड़ा डहरभंगा निवासी सुभाष का शव गांव पहुंचते ही सिसकियों और चीत्कार से माहौल गमगीन हो गया।