डुमरांव के नया भोजपुर और पुराना भोजपुर क्षेत्रों में रसोई गैस की आपूर्ति सामान्य रूप से जारी है। गैस वेंडरों के माध्यम से बुकिंग के बाद उपभोक्ताओं तक सिलेंडर की डिलीवरी निर्बाध तरीके से की जा रही है। हालांकि हाल ही में गैस सिलेंडर की कीमत में बढ़ोतरी हुई है। पहले जहां उपभोक्ताओं को एक सिलेंडर के लिए 960 रुपये देने पड़ते थे, वहीं अब इसकी कीमत बढ़ी है।