इटावा: बिजौली NH पर बाइक और ट्रैक्टर की भिड़ंत में बाइक सवार 2 लोग घायल, एक को जिला अस्पताल में डॉक्टर ने किया मृत घोषित
Etawah, Etawah | Feb 28, 2024 महानेपुर निवासी हिमांशु पुत्र शिव कुमार, संतोष कुमार पुत्र गोकुल प्रसाद के साथ मंगलवार की शाम बकेवर थाना क्षेत्र के बिजौली नेशनल हाईवे पर नारायण ढाबा के पास बाइक से जा रहे थे तभी ट्रैक्टर से भिड़ंत हो गयी जिसमें दोनों बाइक सवार घायल हो गए। वहीं, 108 एंबुलेंस कर्मी प्रभव मिश्रा ने घायलों को जिला चिकित्सालय पहुँचाया। जिला चिकित्सालय में डॉक्टर ने संतोष कुमार को मृत घोषित कर शव को शव गृह में रखवाया।