हिंडौन आगामी 26 जनवरी को मुस्लिम संगठनों द्वारा देश का गणतंत्र दिवस ईदगाह गेट पर समारोह पूर्वक मनाया जाएगा। जिसकी तैयारी को लेकर सोमवार दोपहर 3:00 बजे हिंडौन क्षेत्र के मुस्लिम संगठनों की एक बैठक जमीअत उलमा ए हिन्द के तहसील सदर हाफिज बाबुद्दीन की अध्यक्षता में हम्माल पाडा स्थित दफ़्तर में आयोजित की गई।बैठक मे संयोजक पूर्व उपसभापति नफीस अहमद आदि मौजूद रहे।