नौगढ़ क्षेत्र के प्रसिद्ध कोइलरवा हनुमान मंदिर मार्ग पर मंदिर दर्शन करने जा रहे लोगों द्वारा जंगल मे एक भालू को देखा गया, जिसके बाद लोगों ने भालू का वीडियो बना कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया। जो आज शुक्रवार दोपहर 12 बजे सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। आपको बता दें की पूर्व मे भी उक्त मार्ग पर जंगली जानवरो को देखे जाने की घटनाएं हो चुकी है।