इटावा: इकदिल थाना क्षेत्र में शराबी पति ने पत्नी को पीटकर किया घायल, पुलिस ने पति को किया गिरफ्तार
Etawah, Etawah | Mar 8, 2024 इकदिल थाना क्षेत्र के मढ़ैया किकयानी गाँव मे शराबी पति ने अपनी पत्नी पूनम देवी को मारपीट कर घायल कर दिया, पूनम की खबर मिलते ही उसके भाई और माँ मौके पर पहुँचे, और उन्होंने डायल 112 पर पुलिस को घटना की सूचना दी,मौके पर पहुंची पुलिस पति को गिरफ्तार कर थाने ले गयी,पीड़ित महिला का मेडिकल परीक्षण और प्राथमिक उपचार करवांते हुए पुलिस ने मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी।