मंदसौर: वायडी नगर पुलिस ने मंदसौर रेलवे स्टेशन से दो बच्चों को किया बरामद। पिता की मारपीट से परेशान थे बच्चे।
मंदसौर जिले में वायडी नगर थाना पुलिस ने मंदसौर रेलवे स्टेशन से 5 व 6 वर्ष के दो बच्चों को बरामद किया है। दोनों भाई-बहन ट्रेन का इंतजार कर रहे थे। पुलिस ने बच्चों से पूछताछ की तो पता चला की दोनों को पिता मारपीट करते है। बच्चो की मां भी उनके साथ नहीं रहती वह दोनों बच्चों को छोड़कर किसी और के साथ रह रही है। बच्चे अब काका के साथ रहना चाहते हैं।