24 दिसंबर 2020 को देवेंद्र कुमार अपनी स्कूटी पर नारनौल से गांव ढ़ाणी बाठोठा जा रहे थे। इस दौरान हिमाचल प्रदेश के नंबर के एक ट्रक ने नई अनाज मंडी नारनौल के पास उसकी स्कूटी को टक्कर मार दी। इस हादसे में देवेंद्र की मौत हो गई। देवेंद्र के माता पिता सरोज व सुल्तान ने इस संबंध में कोर्ट में न्यू इंडिया इंश्योरेंस कंपनी के खिलाफ मामला दर्ज कराया था।