चकाई: टिल्हा गांव में सांप काटने से महिला की हुई मौत,परिजन में पसरा मातम
Chakai, Jamui | May 11, 2024 सांप काटने से 36 वार्षिय महिला की मौत हो गई। जानकारी के अनुसार टिल्हा गांव निवासी किशोरी राय की पत्नी रूबी देवी खाना खाकर अपने कमरे में सोने गई थी। इसी दौरान किसी जहरीले सांप ने उसे डस लिया। सांप डसने के कुछ देर बाद महिला की तबीयत बिगड़ने लगी इसके बाद परिजनों द्वारा उसे झाड़फूक के लिए एक मंदिर में ले जाया गया।लेकिन महिला की जान नही बच सकी।