चकाई: माधोपुर बाजार में दीवार तोड़ने का विरोध करने पर चार को पीट कर किया घायल
Chakai, Jamui | May 9, 2024 चंद्रमंडी थाना क्षेत्र के माधोपुर बाजार में दीवार तोड़ने को लेकर हुए विवाद में मारपीट में चार लोग घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया। घटना के बाद पीड़ित ने थाना पहुंचकर आवेदन के माध्यम से प्राथमिकी दर्ज कराई। इसके बाद पुलिस बारीकी से जांच पड़ताल करने में जुटी है।