हरलाखी: करुणा गांव में महावीरी झंडा मेला महोत्सव को लेकर भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी
मधुबनी जिले के बेनीपट्टी अनुमंडल के हरलाखी प्रखंड के करुणा गांव में मंगलवार से पांच दिवसीय महावीरी झंडा मेला महोत्सव शुरु हो गया। इस अवसर पर गांजे बाजे के साथ भव्य कलश शोभा यात्रा निकाली गयी। कलश यात्रा पूरे गांव का भ्रमण करते हुए झंडा मेला स्थल पर बैदिक मंत्रोचर के बीच कलश स्थापित किया गया। यंहा झंडा मेला में महा दंगल कुश्ती का भी आयोजन किया गया है।