रामपुर: साँप के डसने से किशोरी की मौत, मिलक के क्योरार गाँव में हुई घटना, ज़िला अस्पताल में कराया गया पोस्टमार्टम
Rampur, Rampur | Jun 17, 2025 मंगलवार को जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया। रामपुर ज़िले के मिलक थाना क्षेत्र के क्योरार गाँव में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहाँ साँप के डसने से 16 वर्षीय किशोरी शांति देवी की मौत हो गई। घटना सोमवार शाम 5 बजे की है, जब किशोरी खाना बनाने के लिए लकड़ियों का गट्ठर ला रही थी। तभी उसी में छिपा बैठे एक साँप ने उसे डस लिया। जिससे उसकी मौत हो गई।