कायमगंज के गांव मझोला श्यामनगर निवासी 50 वर्षीय मुकेश कुमार गांव में फेरी लगाकर चक्की चारपाई आदि की मरम्मत में छुटपुट सामान की बिक्री करता था। गांव अचरा मार्ग पर मोपेड से फेरी करने निकले थे। मोपेड में पीछे लकड़ी के टुकड़े बंधे थे और आगे एक बड़ा सा झोला था। जिसमें उनके औजार रखा था। गांव शिवरई मठ के पास मोपेड अनियंत्रित होकर खंभे से टकरा गई। मौके पर मौत हो गई।