गुलाबगंज: गुलाबगंज सहित जिले की छात्रावासों में किसी भी प्रकार की असुविधाएं ना हो-कलेक्टर
कलेक्टर श्री बुद्धेश कुमार वैद्य ने जिले में संचालित छात्रावासो की माॅनिटरिंग के लिए नियुक्त नोडल अधिकारियों द्वारा अब तक संपादित किए गए कार्यो की समीक्षा की गई। उन्होंने कहा कि छात्रावासो में रह रहे विद्यार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधाओं का सामना ना करना पडे पर विशेष ध्यान दिया जाएं।