गया ज़िला के इमामगंज प्रखण्ड अंतर्गत ग्राम पंचायत बिकोपुर के कोठी में हज़रत कादिर बख्श रहमतुल्लाह अलैह का 17 जनवरी को मनाया जाएगा वार्षिक उर्स-ए-मुकद्दस। इस जलसा के संयोजक पीर सैय्यद आलिम अब्दुर्रहमान क़ादरी साहब ने बताया कि हर वर्ष की भाँति इस वर्ष भी उर्स के मौके पर फैजान-ए-औलिया कॉन्फ्रेंस का आयोजन किया जाएगा। जिसमें बड़े बड़े मोकररी व नातखाँ शामिल होंगे।