झांसी: ग्राम सिमरा निवासी युवती ने किया प्रेम विवाह, वीडियो वायरल कर कहा- मेरे पति और उसके परिवार को ना करें परेशान
Jhansi, Jhansi | Aug 21, 2025 ग्राम सिमरा निवासी युवती नवी यादव का एक वीडियो इस वक्त सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है जिस वीडियो में वह अपने पति अनुज यादव के साथ बैठी नजर आ रही है वीडियो वायरल कर वह रक्सा थाने को सूचित कर रही है कि मैने अपनी इच्छा से अनुज यादव के साथ शादी कर ली है मेरे पिता द्वारा जो शिकायत की गई है वह गलत है इसलिए मेरे पति और उनके परिवार को परेशान ना करें।