परागपुर: प्रागपुर बॉयज स्कूल के बाहर एक युवक बाइक पर स्टंट करते हुए गंभीर रूप से घायल
बुधवार को मिली जानकारी के मुताबिक प्रागपुर बॉयज स्कूल के बाहर एक युवक बाइक पर स्टंट बाजी करते हुए गंभीर रूप से घायल हो गया। मिली जानकारी के मुताबिक प्रागपुर बाॅयज स्कूल के बाहर एक युवक बाइक से स्टंट बाजी कर रहा था कि,अचानक से बाइक अनियंत्रित हो गई और युवक बाइक से नीचे गिर गया। जिस वजह से उसके कान तथा सिर तथा टांग में गंभीर रूप से चोंटें आई हैं।