हरदा जिले के ग्राम पानतलाई में रविवार को श्री गजानन महाराज का 148वां प्रकट दिवस धूमधाम से मनाया गया। श्री गजानन महाराज कुटी परिसर में सुबह से ही धार्मिक कार्यक्रमों का दौर शुरू हो गया। सुबह 6 बजे अभिषेक और हवन के बाद 8 बजे भव्य पालकी यात्रा निकाली गई। सुबह 11 बजे महाआरती और भोजन प्रसादी का आयोजन हुआ, जिसमें बड़ी संख्या में ग्रामीणों ने हिस्सा लिया।