कलसी: खत शैली के दोहा गांव में विराजमान होंगे चालदा महासू महाराज
Kalsi, Dehradun | Feb 15, 2024 चकराता ब्लॉक के घणता गांव में विराजमान चालदा महासू महाराज के शैली खत के दोहा गांव में प्रवास का कार्यक्रम बुधवार को बसंत पंचमी को तय किया गया। महाराज की पालकी 100 साल बाद 16 जून को दोहा में विराजमान होगी। महाराज के आगमन की सूचना पाकर खतवासियों में खुशी की लहर दौड़ गई है।