कलसी: गांव चलो अभियान के तहत साहिया मंडल में भाजपा की हुई बैठक
Kalsi, Dehradun | Feb 12, 2024 गाँव चलो अभियान के अंतर्गत चकराता विधानसभा के सहिया मण्डल के नराया बूथ नंबर 132 और लोरली बूथ नंबर 133 में बूथ समिति पन्ना प्रमुखों के साथ बैठक हुई। बता दें कि भाजपा द्वारा क्षेत्र के जनप्रतिनिधि, पदाधिकारी, कार्यकर्ता 9 से 11 फरवरी "गाँव चलो अभियान" के अंतर्गत केंद्र व राज्य सरकार की उपलब्धियों को लेकर प्रत्येक गाँव और घर तक जाकर जनता से संवाद कर रहे हैं।