ललितपुर: ग्राम बुढ़वार के निवासी ग्रामीण ने ग्राम प्रधान पर लगाए गंभीर आरोप, वीडियो सोशल मीडिया पर हो रहा वायरल
ग्राम बुढ़वार निवासी ग्रामीण का एक वीडियो मंगलवार सुबह करीबन 10:00 बजे से तेजी के साथ सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो में ग्राम बुढ़वार निवासी रामबाबू यादव ने ग्राम प्रधान पर आरोप लगाते हुए बताया कि उनके गांव में चकबंदी प्रक्रिया होने के बावजूद भी ग्राम प्रधान द्वारा अपने चहेतो लोगो को गलत तरीके से को जमीन के पट्टे आवंटित किए जा रहे हैं।