मुरादाबाद: मझोला थाना क्षेत्र में ट्रेन से कटकर एक व्यक्ति की हुई मौत, पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए भेजा शव
मझोला थाना क्षेत्र में चलती हुई ट्रेन से अचानक व्यक्ति गिरकर ट्रेन की चपेट में आकर कटकर मौत हो गई, घटना की सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। जानकारी में परिजनों ने बताया, मृतक अमरोहा का रहने वाला था, वह रिश्तेदारी से वापस अपने घर लौट रहा था, रास्ते में यह हादसा हो गया है।