भिवानी: गांव ढाणा में ऑटो रिक्शा पलटने से एक व्यक्ति की मौत घटना में 2 बच्चों के पिता की मौत पुलिस ने किया मामला दर्ज
भिवानी जिला के गांव ढाणा के नजदीक रेलवे स्टेशन पर ऑटो पलटने से एक शख्स की मौत हो गई।मृतक 42 वर्षीय अनिल गांव पूर्णपुरा का रहने वाला था,जिसके 2 पुत्र थे।फ़िलहाल पुलिस ने मामले को लेकर परिजनों के बयान दर्ज कर कार्रवाई की है।बताया जाता है कि गांव पूर्णपुरा निवासी मुकेश ऑटो चालक है, वह अनिल को किसी कार्य से घर से लेकर गया था।